नरकालो जलाशय में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/लखनपुर/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल संसाधन विभाग, संभाग क्रमांक-1 द्वारा सोमवार को विकासखंड लखनपुर स्थित नरकालो जलाशय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत श्रमदान कर साफ-सफाई की गई, जलसंरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकता किया गया तथा पौधारोपण किया गया। अभियान में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अभियान के दौरान नरकालो जलाशय परिसर में सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। उपस्थित लोगों ने जलाशय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में योगदान दिया। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा भविष्य के लिए जल बचाने की आवश्यकता पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने जल संरक्षण की शपथ ली और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!