गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
छत्तीसगढ़ शासन की अस्पृश्यता निवारणार्थ अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सरगुजा जिले के एक दम्पत्ति को 2 लाख 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर अम्बिकापुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम बिलासपुर, थाना एवं तहसील बतौली, जिला सरगुजा निवासी श्री अमन कुमार सरसोसिया एवं बिलासपुर निवासी श्रीमती श्रेया शर्मा को योजना के तहत यह राशि स्वीकृत की गई है।
नियमानुसार स्वीकृत राशि में से 1 लाख रुपये दम्पत्ति के संयुक्त बैंक खाते में आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से जमा किए जाएंगे, जबकि शेष 1 लाख 50 हजार रुपये दम्पत्ति एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास के संयुक्त नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक में तीन वर्ष की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखे जाएंगे।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com



