शिक्षा का मंदिर कलंकित: 6 वर्षीय मासूम से अश्लील हरकत करने वाला हैवान शिक्षक गिरफ्तार, अभिभावकों में भारी आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/घरघोड़ा/रायगढ़:-

जिले के घरघोड़ा क्षेत्र से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को कलंकित करते हुए महज 6 वर्ष की मासूम छात्रा और एक अन्य छात्र के साथ बेहद घिनौनी हरकत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

एक ओर जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे गूंज रहे है वही दूसरी ओर कुछ शिक्षक शिक्षा के मंदिर को भी अपमानित करने पर तुले हुवे है। विद्यालय में भी बेटियां स्वयं को असुरक्षित व असहज महसूस कर रही है व विद्यालय जाने से कतरा रही है । रायगढ़ जिला घरघोड़ा क्षेत्र में शिक्षा जगत को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । छत्तीसगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में उक्त मामला घटित हुआ । जहां प्राथमिक शाला में अध्ययनरत 6 वर्षीय 04 माह की बालिका अचानक ही विद्यालय जाने से परिजनों को इंकार कर देती है ।

नातिन के विद्यालय न जाने का कारण जब परिजनों को पता चला तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गए । 06 वर्ष 04 माह की नातिन ने बताया कि 12 नवंबर को विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार भट्ट उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम ठुसेकेला थाना खरसिया मुकाम घरघोड़ा क्षेत्र के शिक्षक द्वारा उसे व एक अन्य बच्चे को कमरे में ले जाकर कुर्सी में बैठकर शिक्षक द्वारा अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया गया । 06 वर्षीय बच्ची के साथ शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत किया गया ।

जब परिजनों को उक्त घटना की जानकारी प्राप्त हुई तो उक्त घटना की शिकायत 112 पर की गई । इसके पश्चात परिजनों द्वारा घरघोड़ा थाना में अजय कुमार भट्ट के विरुद्ध 06 वर्ष 04 माह की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की लिखित शिकायत की गई । जिस पर अजय कुमार भट्ट के विरुद्ध कार्यवाही करते हुवे अपराध क्रमांक 339/2026 धारा 74,08,12 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुवे हिरासत में ले लिया गया ।

पूछताछ एवं विवेचना के बाद आरोपी शिक्षक अजय कुमार भट्ट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

अभिभावकों में दहशत और चिंता का माहौल
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे घरघोड़ा क्षेत्र में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। जिस स्कूल को समाज में ‘शिक्षा का मंदिर’ कहा जाता है और जहाँ माता-पिता अपने बच्चों को सबसे सुरक्षित मानकर भेजते हैं, वहीं एक शिक्षक द्वारा की गई इस दरिंदगी ने अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि अब स्कूल जैसी जगहों पर भी मासूम बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रशासन से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उसे तत्काल सेवा से बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!