पटाखे का बारूद इकट्ठा कर जलाना नाबालिको को पड़ा भारी, तीन नाबालिग झुलसे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

सरगुजा जिले के रघुनाथपुर,बटवाही और चेन्द्रा इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पटाखों का बारूद निकालकर एक जगह इकट्ठा करने और उसमें आग लगाने के दौरान हुए विस्फोट की चपेट में आने से तीन नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना आज 12 नवंबर की सुबह लगभग 09:00 बजे घटित हुई। हादसे में घायल हुए तीनों बच्चे समीर (उम्र 11 वर्ष, पिता- किरण यादव, निवासी- बटवाही),आर्यन (उम्र 11 वर्ष, पिता- सोहरा, जाति- हरिजन, निवासी- बटवाही),प्रिंस राज (उम्र 10 वर्ष, पिता- कमलेश, जाति- पनिका, निवासी- बटवाही) तीनों दोस्त है ।

घायल बच्चों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने कई पटाखों से बारूद को निकालकर एक जगह इकट्ठा किया था। इसके बाद जब वे उस बारूद में आग लगा रहे थे, तभी अचानक वह तेज धमाके के साथ भभक उठा। इस बारूद विस्फोट की चपेट में आने से तीनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए।

हादसे में समीर (पिता- किरण) का चेहरा, हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गया है। वहीं, आर्यन और प्रिंस राज का चेहरा और पैर भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।

दर्द से कराहते हुए पहुंचे अस्पताल:-

हादसे के बाद घबराए और दर्द से तड़प रहे तीनों बच्चे लगभग 250 मीटर तक दौड़ते हुए रोते, बिलखते और चीखते-चिल्लाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर पहुंचे। बच्चों की दयनीय हालत देखकर अस्पताल के चिकित्सा स्टाफ ने तुरंत तत्परता दिखाई और उनका प्राथमिक उपचार (First Aid) किया।हालांकि, बच्चों के गंभीर रूप से झुलसे होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद रघुनाथपुर एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सुरक्षित अंबिकापुर रवाना किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विशेष अपील:–

यह घटना अभिभावकों के लिए एक बड़ा सबक है। बच्चों को पटाखों और बारूद जैसी खतरनाक सामग्रियों से दूर रखें तथा उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखें ताकि ऐसी अनहोनी से बचा जा सके।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!