अम्बिकापुर में 18 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का होगा आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर में 18 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का होगा आयोजन

237 पदों पर मिलेगी नौकरी की अवसर

शिक्षित युवाओं को शिक्षक, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, इंश्योरेंस एडवाइजर सहित विभिन्न पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 18 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अम्बिकापुर में आयोजित होगा।

उपसंचालक रोजगार ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न निजी नियोजकों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी श्रेणी के लगभग 237 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इनमें शिक्षक, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, इंश्योरेंस एडवाइजर और बीमा सखी पद शामिल हैं।

इस रोजगार मेले में सरगुजा संभाग के सभी शिक्षित युवा शामिल होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल www.erojar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर रोजगार पंजीयन के साथ-साथ रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।

जिन आवेदकों ने अभी तक रोजगार पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है, वे पहले अपना पंजीयन करा सकते हैं।इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। नियोजन संबंधी शर्तों एवं नियुक्ति की जिम्मेदारी संबंधित नियोजकों की होगी। इस पूरी प्रक्रिया में रोजगार कार्यालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!