उदयपुर डूमरडीह राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में साइकिल चालक को बचाने कार खंभे से टकराई,हादसे में 3 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घायलों को त्वरित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर इलाज हेतु ले जाया गया ।

कार में सवार एक यात्री का हादसे में फटा सिर

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/उदयपुर/डूमरडीह:-

रायपुर से बनारस जा रही सुज़की कार क्रमांक OD 33 PP 5230 साइकिल चालक को बचाने के लिए स्टेयरिंग मोड़ते हुवे 11 के वी विद्युत खंभे से टकराई । हादसे में कार में सवार 1 यात्री का सिर फटा व 02 यात्री हुवे घायल । घायलों को त्वरित रूप से उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु ले जाया गया । उक्त हादसा आज सुबह लगभग 9:30 बजे के करीब हुआ ।

उक्त घटना के संबंध में सुज़की कार चालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुज़की कार क्रमांक OD 33 PP 5230 में कार चालक के अतिरिक्त कुल 3 यात्री सवार थे। कार रायपुर से बनारस जा रही थी तभी उदयपुर डूमरडीह धान धान खरीदी केंद्र के समीप कार के सामने अचानक ही साइकिल चालक आ गया । कार चालक द्वारा हॉर्न बजाने की कोशिश की गई ।

साइकिल चालक द्वारा साइकिल किनारे न चलाने से कार चालक द्वारा साइकिल व कार के बीच भिड़ंत से बचाने के लिए दूसरी ओर स्टेयरिंग को मोड़ दिया । जिससे कार अनियंत्रित होकर 11 के वी विद्युत खंभे जा टकराई । हादसे में कार में सवार 1 यात्री के सिर में गंभीर चोट लगने व 2 अन्य यात्री को भी चोट लगने की जानकारी प्राप्त हुई है । घायलों को त्वरित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर इलाज हेतु ले जाया गया । पुलिस द्वारा उक्त मामले की विवेचना की जा रही है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!