छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने शंकर घाट और घुनघुट्टा पहुंचे कलेक्टर-एसपी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

छठ महापर्व के मद्देनजर आमजनों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने अम्बिकापुर के शंकर घाट एवं घुनघुट्टा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ दोनों छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन किया। शंकर घाट में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने छठ पूजा समिति के सदस्यों से चर्चा कर पर्व के आयोजन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पूजा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, नगर सैनिकों की ड्यूटी लगाने, मुख्य मार्गों पर आवश्यक बैरिकेडिंग करने तथा श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था, आवागमन के लिए रूट निर्धारण, सुचारु यातायात और स्वास्थ्य टीम की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

इसके पश्चात कलेक्टर एवं एसपी ने घुनघुट्टा घाट का भी निरीक्षण किया। यहां छठ पूजा समिति के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक प्रशासनिक सहयोग को लेकर चर्चा की गई। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और निगरानी के लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों घाटों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन एवं व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!