अवैध धान भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई, 658 क्विंटल धान जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त जांच दल ने चार ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों में की जांच, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई


गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण और व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जांच एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आज खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त जांच दल द्वारा अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ स्थित विभिन्न ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों में जांच की गई। जांच के दौरान कुल 658 क्विंटल धान जब्त किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त जांच दल द्वारा यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कृष्णा ट्रेडिंग से 160 क्विंटल, महामाया ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 158 क्विंटल, आदर्श ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 140 क्विंटल तथा जे.के. ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 200 क्विंटल धान जब्त किया गया। इस प्रकार चारों प्रतिष्ठानों से कुल 658 क्विंटल धान जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं व्यापार पर नियंत्रण रखने के लिए विभागीय टीम द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!