छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने लुंड्रा के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को रायपुर में शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम में इस बार अम्बिकापुर क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

चुनाव में दुर्ग ग्रामीण के सहायक अभियंता इंजीनियर श्रीकांत बड़हैया को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं अम्बिकापुर क्षेत्र के मैनपाट वितरण केंद्र में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर दीपक निकुंज को प्रांतीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त लुंड्रा वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर सुरजीत कुमार गुप्ता को प्रांतीय उपाध्यक्ष, सूरजपुर प्रोजेक्ट के कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर सादाब अहमद को प्रांतीय लीगल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। वहीं भटगांव वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर संजय पटेल और सीतापुर–पेटला में पदस्थ इंजीनियर गणेश जायसवाल को केंद्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है।

अम्बिकापुर क्षेत्र के लिए यह चुनाव परिणाम बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। क्षेत्र के अभियंताओं को इस बार संघ के शीर्ष और महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनिधित्व मिलने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर सहित पूरे प्रदेश में विद्युत व्यवस्था और अभियंताओं के कार्य तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता न केवल अम्बिकापुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह संकेत भी देती है कि संघ अब अधिक प्रभावी, मजबूत और व्यापक दिशा में आगे बढ़ रहा है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!