आज से जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025 हेतु सर्मथन मूल्य पर खरीदी होगी प्रारंभ, तैयारी पूर्ण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर से जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बता दें कि 13 नवम्बर 2025 को जिले धान उपार्जन केन्द्रों में ट्रायल रन संपन्न हुआ, जिसमें खरीदी व्यवस्था, मापन प्रणाली, कंप्यूटर संचालन एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। ट्रायल रन सफल रहा और किसी भी केंद्र में तकनीकी बाधा नहीं आई।

हड़ताल को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू
समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी उपार्जन केंद्रों में नवीन धान खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति कर दी है। जिससे धान खरीदी कार्य बिना किसी रुकावट के निर्बाध रूप से संचालित किया जाएगा।

24 संवेदनशील उपार्जन केन्द्र-सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
जिले में कुल 54 धान उपार्जन केन्द्र हैं, जिसमें 1 अतिसंवेदनशील एवं 23 संवेदनशील उपार्जन केंद्र चिन्हांकित किए गए हैं। सुरक्षा एवं निगरानी हेतु उड़न दस्ता दल गठित किया गया है, धान उपार्जन केन्द्रों में मापक यंत्र, तौल कांटा, बारदाना, कंप्यूटर सिस्टम और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

39 लाख क्विंटल से अधिक का लक्ष्य

इस वर्ष जिले को 39,02,190 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य मिला है, जिसके लिए पर्याप्त तैयारी सुनिश्चित की गई है।

कलेक्टर की किसानों से अपील
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने किसानों से अपील किया है कि वे अपने निर्धारित उपार्जन केंद्र में ही धान विक्रय करें। पंजीयन और टोकन की जानकारी पहले ही सत्यापित कर लें। किसी प्रकार की भ्रमित करने वाली अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन एवं जिला प्रशासन ने किसानों के हित में सभी व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित कर लीं हैं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!