जनजातीय गौरव दिवस 2025 हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

आदिवासी विकास विभाग सरगुजा के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के सफल आयोजन हेतु गुरुवार को कन्या शिक्षा परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यशाला में जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर व्यापक प्रकाश डालते हुए आगामी 15 नवम्बर 2025 से आरंभ होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों की कार्ययोजना की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान जिले के सभी विकासखंडों से हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रतिनिधि प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के समस्त प्राचार्य, पो.मै. छात्रावासों के समस्त अधीक्षक, क्रीड़ा परिसर के अधीक्षक तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!