धान खरीदी से जिम्मेदार कर्मचारी किनारा करना चाह रहे, सरकारी दावे पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है । वही दूसरी ओर आदिम जाति सहकारी सेवा समिति में पूर्व में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों व प्रबंधकों के हड़ताल 3 नवंबर से आज तक अनवरत जारी है । एक ओर जहां सरगुजा जिला के धान खरीदी केंद्रों में 15 से 20 वर्ष तक अनियमित कम्प्यूटर ऑपरेटर इस आशा में कार्य कर रहे थे कि कभी न कभी तो उनकी नियुक्ति नियमित रूप से होगी किन्तु कम्प्यूटर ऑपरेटरों को एक ओर जहाँ नियमित नहीं किया गया वही दूसरी ओर पूर्व में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों को अन्य विकासखंडों में तबादला किये जाने का विरोध करते हुवे कंप्यूटर ऑपरेटर विरोध प्रदर्शन करते हुवे देखे गए ।

वही दूसरी ओर पटवारी एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी पूर्व में धान खरीदी हेतु लगाया जाता था किंतु वर्तमान में पटवारी,कृषि विभाग के कर्मचारी व पंचायत सचिवों द्वारा धान खरीदी से मुक्त किये जाने की बात कही गई ।  प्रदेश में धान खरीदी सीज़न की शुरुआत के साथ ही जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों में नाराज़गी खुलकर सामने आने लगी है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव तक—लगभग सभी धान खरीदी की ड्यूटी से मुक्त होने की इच्छा जता रहे हैं।

फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि धान खरीदी के दौरान किसानों की लंबी कतारें,अव्यवस्थित केंद्र,पोर्टल की तकनीकी दिक्कतें तथा सुरक्षा व संसाधनों की कमी
उनके लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। ऐसे हालात में लगातार बढ़ते दबाव के कारण यह कार्य अत्यधिक बोझिल हो गया है।

वहीं दूसरी ओर सरकार ने इस बार शत-प्रतिशत धान खरीदी का बड़ा दावा किया है। लेकिन कर्मचारियों की अनिच्छा और मौजूदा व्यवस्थाओं की कमजोरियों को देखते हुए यह आशंका बढ़ गई है कि कहीं सरकारी दावा कागज़ों तक ही सीमित न रह जाए।

स्थानीय स्तर पर अब निगाहें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में धान खरीदी व्यवस्था किस तरह संभलती है और क्या सरकार अपने घोषित लक्ष्य को वास्तविकता में बदल पाती है या नहीं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!