गतिमान एक्सप्रेस24 न्यूज/अम्बिकापुर :-
स्वर्गीय श्री जे० बी० पंडा जी के अंतिम संस्कार में जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर, अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव, श्री राम सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री राम राज सिंह, पूर्व अधीक्षक श्री अजय प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व जिला नाजीर श्री उमा शंकर पाठक सहित आयुक्त कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
सभी ने स्वर्गीय पंडा जी के साथ बिताए अपने अनुभवों को याद करते हुए अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. श्री पंडा जी एक कर्मनिष्ठ, मिलनसार और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।



Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
