राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने गांधीजी की प्रतिमा एवं शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने कहा कि महात्मा गांधी ने विश्व को शांति, अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। श्री नायक ने कहा कि बापू के सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में खुशहाली और सद्भाव कायम की जा सकता है।

साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नगर निगम की स्वच्छताग्राही दीदियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया और आमजन को भी स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!