युवती भागती रही, चीखती रही और सिरफिरे आशिक ने ताबतोड़ चाकू से कई बार किया हमला
आरोपी को पकड़कर किया गया पुलिस के हवाले
अस्पताल पहुंचने के पश्चात चिकित्सकों ने जांचोपरांत खून से लथपथ युवती को मृत घोषित किया गया…
आरोपी निकला पूर्व प्रेमी,ब्रेकअप से नाराज होकर उक्त घटना को अंजाम दिए जाने का मामला
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर:-
अम्बिकापुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल व्याप्त है । घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की उमड़ी भीड़। उक्त घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से फरार होते हुवे आरोपी सिरफिरे आशिक को क्षेत्रीय लोगों द्वारा साहसपूर्वक पकड़ते हुवे पुलिस के हवाले किया गया । उक्त घटना में युवती की मौत हो गई ।

उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर चोपड़ा पारा काली मंदिर के समीप स्थित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल टंकी में कार्यरत युवती भारती टोप्पो उम्र 27 वर्ष प्रतिदिन की भांति कार्य करने हेतु उक्त पेट्रोल टंकी में आयी हुई थी ।
पेट्रोल टंकी में कार्यरत भारती टोप्पो को बाइक से आये हुवे सिरफिरे आशिक जोगेंद्र पैंकरा उम्र 28 वर्ष निवासी बलरामपुर द्वारा बुलाया गया । जब युवती सिरफिरे आशिक के करीब पहुंची तो सिरफिरे आशिक ने बैग में रखे चाकू से हमला कर दिया । युवती स्वयं को बचाते हुवे भागने लगी व चाकुबाज आशिक युवती को दौड़ाते हुवे पीछा किया व युवती को चाकू से कई बार हमला कर दिया । दोनों ही युवक व युवती पूर्व में एक दूसरे को पसंद करते थे,दोनों के बीच प्रेम संबंध था । युवती द्वारा ब्रेकअप किये जाने से सिरफिरे आशिक द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने की पुष्टि हुई है । युवती उक्त पेट्रोल टंकी में 05 माह से पेट्रोल भरने संबंधित कार्य कर रही थी ।
चाकुबाज प्रेमी द्वारा चाकू से हमला किये जाने के पश्चात दर्द से तड़पती,चीखती,चिल्लाती हुई युवती को अम्बिकापुर होलीक्रॉस हॉस्पिटल में इलाज हेतु ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा खून से लथपथ युवती की मौत होने की जानकारी दी गई । सिरफिरे आशिक द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल पर चाकू को फेककर घटनास्थल से फरार होने लगा। उपस्थित लोगों ने अपने साहस का परिचय देते हुवे उक्त सिरफिरे आशिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों का भीड़ होना प्रारम्भ हो गया । गांधीनगर थाना व क्राईम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को बेरिकेट किया गया ।
उक्त घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ने से भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा । दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना घटित होने से अपराधियों के मन में पुलिस डर समाप्त होने की बात उपस्थित लोगों द्वारा कही गई । वहीं दूसरी ओर पेट्रोल टंकी के मालिक द्वारा गांधीनगर थाना में उक्त आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com





