दो आरोपी गिरफ्तार, आठ नाबालिगों के परिजनों पर कड़ी कार्यवाही
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बाइकर्स गैंग पर सरगुजा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात औचक छापेमार अभियान चलाकर धरपकड़ की।


कार्रवाई के दौरान आर्म्स एक्ट के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए गए।
इसी क्रम में कुल आठ युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अधिक राशि का बाउंडओवर करने हेतु इस्तगासा पेश किया गया। वहीं, आठ नाबालिगों को उनके परिजनों सहित बुलाकर समझाइश दी गई और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के सख्त निर्देश दिए गए।
पुलिस ने धरपकड़ अभियान में पांच मोटरसाइकिल जब्त की हैं। साथ ही नाबालिगों के परिजनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु पत्राचार भी किया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 18 युवकों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए हैं।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com









