साय कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, मंत्री बने 14 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री साय के पास अहम मंत्रालय


गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/रायपुर/छत्तीसगढ़:-

छत्तीसगढ़ में नई मंत्रिपरिषद का गठन होने के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सामान्य प्रशासन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवेदन सहित कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल और युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह, जल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार दिया गया है।

श्री विश्वरंजन नेताम को आदिवासी विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, पशुपालन और सहकारी विभाग मिला है। दयालदास बघेल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाए गए हैं।

श्री केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन और सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। लखनलाल देवांगन को वाणिज्य, उद्योग, श्रम और आबकारी विभाग का प्रभार मिला है।

इसके साथ ही,

स्यामा बिहारी जायसवाल : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम

ओ.पी. चौधरी : वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना व सांख्यिकी

लक्ष्मी राजवाड़े : महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण

टंकाराम वर्मा : राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा

गजेन्द्र यादव : स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग व विधि

गुरु खुशवंत साहिब : कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार

राजेश अग्रवाल : पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं न्याय

विभागों के बंटवारे के बाद सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!