बुलबुल किराना थोक विक्रेता रघुनाथपुर के आवास में नाग सांप दिखने से मचा हड़कम्प, सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्कयू कर जंगल में छोड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सर्प डरने से ज्यादा समझने की चीज है
सांप को जलाना या मारना कानूनन अपराध है (वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय)
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार:-

रघुनाथपुर पुलिस चौकी के समीप स्थित बुलबुल किराना थोक विक्रेता के आवास में आज दोपहर लगभग 11:30 से 12:00 बजे के करीब अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि किराना स्टोर्स के प्रबंधक के आवास पर स्थित पूजा कक्ष में लगभग 4 से 5 फीट लंबा नाग सांप दिखाई दिया, जिसे देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए।

सूचना मिलते ही पशु विभाग रघुनाथपुर के सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सर्प को रेस्क्यू किया। तत्पश्चात नाग को सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की और राहत की सांस ली

सर्पों को लेकर लोगों में अक्सर डर और भ्रम फैल जाता है, जिसके कारण कई बार अनावश्यक अफरा-तफरी या सर्पों की हत्या तक की स्थिति बन जाती है। सर्प जागरूकता का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि नाग या अन्य सांप स्वाभाविक रूप से आक्रमणकारी नहीं होते वे तभी हमला करते हैं, जब उन्हें खतरे का अहसास हो।
क्यों जरूरी है सर्प जागरूकता?

ग्रामीण इलाकों में सांपों का आवास मनुष्यों के निवास के समीप होता है।

अनजान होने की वजह से लोग घबराकर सांप को मारने की कोशिश करते हैं।

सर्प हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं ये चूहों की संख्या नियंत्रित करते हैं।

सर्प दिखे तो क्या करें?
सांप दिखने पर घबराएँ नहीं – उसे छेड़ें नहीं, पत्थर/डंडा न चलाएँ।
तुरंत सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना दें।
अपने घर/आसपास की मिट्टी, लकड़ी, कबाड़ आदि को साफ रखें।
रात में चलते समय टॉर्च का उपयोग करें।
बच्चों को सिखाएँ कि सांप को दूर से देखें, पास न जाएँ।

क्या न करें?

बिना जानकारी के सांप पकड़ने की कोशिश न करें।

सांप को जलाना या मारना कानूनन अपराध है (वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय)।
झाड़ियों में बिना देखे हाथ-पाँव न लगाये ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!