79 वाँ आजादी के जश्न में सराबोर हुआ सम्पूर्ण क्षेत्र,देशभक्ति की बही बयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पहली बार क्षत्रपति शिवाजी स्टेडियम लुंड्रा में वृहद स्तर पर भव्य देशभक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन,मंत्रमुग्ध हुवे मुख्य अतिथि व दर्शक दीर्घा

देशभक्ति गीतों की धुन पर थिरके कलाकार,परेड की शानदार प्रस्तुति व संत अन्ना इंग्लिश मीडियम स्कूल बैंड ग्रुप ने बैंड की मधुर धुन में शानदार प्रस्तुति देकर चार चांद लगा दिया…

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/लुंड्रा/सरगुजा:-

सरगुजा जिला में आजादी का जश्न बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहाँ देशभक्ति गीतों व देशभक्ति जयघोष से सम्पूर्ण क्षेत्र आजादी के जश्न में घुला हुआ सा प्रतीत हो रहा था । सुबह से ही विद्यालयीन बच्चों में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साह प्रभात फेरियों के माध्यम से नजर आ रहा था । जहाँ भारत माता की जय,वंदे मातरम,महात्मा गांधी अमर रहे जैसे देशभक्ति जयघोष से सम्पूर्ण क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा था ।

लुंड्रा विकासखंड अंतर्गत सम्पूर्ण शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के साथ ही जनपद पंचायत,ग्राम पंचायत,नायब तहसील कार्यालय,तहसील कार्यालय,थाना व पुलिस चौकी में आन बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया व भारत देश की स्वतंत्रता हेतु शहीदों के बलिदान को याद किया गया ।

लुंड्रा विकासखंड के लिए एक गौरवमयी क्षण था । जहां पहली बार वृहद स्तर पर एक साथ क्षत्रपति शिवाजी स्टेडियम लुंड्रा में विभिन्न विद्यालयों से आये हुवे विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई । एक से बढ़कर एक शानदार देशभक्ति गीतों पर मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति से दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने व करतल ध्वनियों से स्टेडियम गुंजायमान रहा । विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसके पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत 79वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्सव पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के संदेश का वाचन किया गया ।

लुंड्रा के क्षत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित 79 वे आजादी के महोत्सव स्वतंत्रता दिवस में देशभक्ति कार्यक्रम व परेड की सलामी विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज द्वारा ली गई । इस दरमियान 11 टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट (परेड)का प्रदर्शन किया गया । संत अन्ना इंग्लिश मीडियम स्कूल रघुनाथपुर के बैंड ग्रुप परेड के दरमियान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा । जहॉं देशभक्ति गीतों की धुन पर परेड की प्रस्तुति दी गई । मंच के सामने से गुजरती परेड की टुकड़ियों का अभिवादन मुख्य अतिथि विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज द्वारा सलामी देकर व हाथ हिलाकर किया । वहीं दूसरी ओर परेड में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन दर्शक दीर्घा द्वारा करतल ध्वनियों के साथ किया गया । अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को परेड का प्रदर्शन करते हुवे उक्त विद्यालय के विद्यालयीन स्टाफ व अभिभावक काफी गौरवान्वित सा महसूस कर रहे थे ।

इसके उपरांत रंगारंग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । जिसमें एकता में अनेकता भारत की विशेषता,रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य गाथा को चित्रांकित करते हुवे व अंग्रेजों से लोहा लेते हुवे वीरगति को प्राप्त करने वाले शौर्य और पराक्रम को प्रदर्शित करते हुवे प्रस्तुति दी गई ।

नशा मुक्त सरगुजा, नशा मुक्त युवा के संदेश को साकार करते नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रावण के स्वरूप व शराब,सिगरेट,पान,ड्रग्स, माखुर जैसे दुर्व्यसन से बचने का संदेश देते हुवे एक सार्थक नुक्कड़ नाटक व नृत्य की प्रस्तुति के साथ सार्थक संदेश देने का प्रयास किया ।

कार्यक्रम के अंत में बेहतर परेड का प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । 05वी,08वी,दसवीं व 12वी के ब्लॉक स्तर में  परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाले प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ पर प्रदर्शन करने वालो को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । विभिन्न विभागों के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन ममता किंडो के द्वारा किया गया ।

मंच पर आसीन अतिथिगण:
जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरगुजा देव नारायण यादव, जनपद अध्यक्ष कृष्णा पावले,जनपद उपाध्यक्ष लुंड्रा कंचन जायसवाल, सतीश जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष लुंड्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष धौरपुर वैभव सिंह देव,अभिषेक पावले,लुंड्रा विधायक प्रतिनिधि जयन्त मिंज,अनुविभागीय अधिकारी धौरपुर जे आर शतरंज,तहसीलदार लुंड्रा चित्ररेखा चंद्रवंशी,नायब तहसीलदार रघुनाथपुर मोनुद्दीन खान,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुंड्रा प्रीति भगत,विकासखंड शिक्षा अधिकारी लुंड्रा मनोज वर्मा,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता मंच पर आसीन रहे ।  

लुंड्रा में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस : ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों को ई-रिक्शा चाबी सौंपी गई…..

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लुंड्रा विकासखंड अंतर्गत आयोजित मुख्य समारोह में ग्रामीण आजीविका मिशन (स्वच्छ भारत मिशन) के तहत  ग्राम बटवाही के ग्राम संगठन स्वच्छाग्राहियो हितग्राहियों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज शामिल हुए।

समारोह के दौरान जिला पंचायत सरगुजा उपाध्यक्ष देव नारायण यादव, जनपद पंचायत लुंड्रा अध्यक्ष कृष्णा पावले, जनपद उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष धौरपुर वैभव सिंह देव व अधिकारियों/कर्मचारियों की  उपस्थिति में हितग्राहियों को नवीन ई-रिक्शा की चाबियाँ सौंपी गईं।

मुख्य अतिथि ने अपने संदेश में कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। साथ ही उन्होंने लाभार्थियों से ई-रिक्शा का बेहतर उपयोग कर स्वच्छ एवं स्वावलंबी गाँव निर्माण में योगदान देने की अपील की।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!