गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/पटना/कोरिया:-
अभिषेक कुमार पटेल पिता श्री रामनारायण पटेल निवासी ग्राम तेंदुआ थाना पटना जिला कोरिया ने एम बी बी एस(बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) परीक्षा में 175 स्कोर के साथ शानदार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। ग्राम तेंदुआ थाना पटना क्षेत्र में पहला एम बी बी एस परीक्षा में सफलता हासिल करते हुवे क्षेत्र के लिए एक नया कीर्तिमान हासिल किया है ।



प्रारंभ से ही मेधावी रहे अभिषेक ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, चिरमिरी से पूर्ण की। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में उन्होंने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इसके पश्चात हायर सेकेंडरी परीक्षा में भी अभिषेक ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन को कायम रखा। बचपन से ही मेडिकल क्षेत्र में रुचि रखने वाले अभिषेक ने समाज की सेवा के उद्देश्य से डॉक्टर बनने का संकल्प लिया। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने कोटा में NEET प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। दूसरी बार के प्रयास में उत्तम अंक प्राप्त कर यूक्रेन स्थित टरनोफिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस में प्रवेश लिया।
लगातार कठिन परिश्रम और अथक समर्पण के परिणामस्वरूप अभिषेक ने एमबीबीएस की परीक्षा में 175 अंकों के साथ सफलता अर्जित कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से परिजन सहित समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।
माता-पिता के हौसले तथा गुरुजनों एवं परिवारजनों के आशीर्वाद से अभिषेक को यह सफलता प्राप्त हुई है। अभिषेक कुमार पटेल, थाना प्रभारी श्री रामनारायण पटेल के सुपुत्र हैं। श्री पटेल वर्तमान में लुंड्रा थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ हैं। इससे पूर्व वे धौरपुर, रघुनाथपुर,सरगुजा जिला,जिला कोरिया, जिला बिलासपुर, जिला बलरामपुर के विभिन्न थानों व चौकियों में थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com









