बाइक चालक अचानक बाइक चलाते हुवे बाइक से हुआ अनियांत्रित,हुई मौत,हार्ट अटैक होने की जताई जा रही है संभावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर:-

सरगुजा जिला अम्बिकापुर रिंग रोड़ मंजूषा एकेडमी ऑफ कम्प्यूटर के सामने एक बाइक चालक अचानक ही बाइक चलाते हुवे सड़क के किनारे खड़े कार से टकरा गया । जिससे बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा ।

उक्त संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर के बिशप हाउस में माली का कार्य करने वाला सिरिल तिर्की रिंग रोड नया बस स्टैंड अम्बिकापुर की ओर बाइक चलाते हुवे 13 अगस्त की दोपहर 12:15 के करीब जा रहा था तभी अचानक ही अपने बाइक से नियंत्रण खोते हुवे समदक के किनारे खड़े कार से जा टकराया ।

प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार उक्त बाइक चालक को अचानक ही बाइक चलाते हुवे हार्ट अटैक होने से बाइक से नियंत्रण खो बैठने की आशंका जताई गई ।

घायल बाइक चालक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने हेतु एम्बुलेंस 108 को कॉल किया गया था किंतु लगभग 01 घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करने व एम्बुलेंस के न आने पर ऑटो रिक्शा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया । चिकित्सकों द्वारा जांच उपरांत उक्त बाइक चालक के मौत होने की जानकारी दी गई । वही दूसरी ओर कुछ लोगों का यह भी कहना था कि यदि सही समय पर उक्त घटना स्थल पर एम्बुलेंस 108 के पहुँचने पर शायद उक्त घायल बाइक चालक की जान बचाई जा सकती थी ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!