प्रधानमंत्री ने सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने पर पुरुष रेगु टीम को बधाई दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज:-

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारतीय सेपक टकरा दल को उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक लाने पर भी टीम की सराहना की।

सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारतीय टीम द्वारा जीत का परचम लहराने के बाद हाथों में ट्रॉफी लिए हुवे प्रसन्नचित मुद्रा  में खिलाड़ी

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा:

“सेपक टकरा विश्व कप 2025 में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए हमारे दल को बधाई! यह दल 7 पदक लेकर आया है। पुरुषों की रेगु टीम ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

यह शानदार प्रदर्शन वैश्विक सेपक टकरा के खेल में भारत के लिए आशाजनक भविष्य का संकेत देता है।”

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!