आई आई एम परिसर में भारतीय प्रबंध संस्थान द्वारा आयोजित पब्लिक लीडरशिप कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सीतापुर:-

आई आई एम परिसर नवा रायपुर में भारतीय प्रबंध संस्थान के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विधानसभा सदस्यों के लिए पब्लिक लीडरशिप का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित आज किया गया ।
उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ समस्त विधायक गण उपस्थित थे ।

02 दिवसीय पब्लिक लीडरशिप कार्यशाला का रायपुर के आई आई एम परिसर में हुआ आयोजन,उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुवे छत्तीसगढ़ के विधायकगण

रायपुर के आई आई एम परिसर में आयोजित 02 दिवसीय कार्यशाला के दरमियान सभी विधायकों को पब्लिक लीडरशिप के विषय पर जानकारी प्रदान की जाएगी । विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह ने कहा कि जो भी विधानसभा सदस्य हैं वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए काम करते हैं,उनसे मिलते हैं,उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं । यहां काफी अनुभवी लीडर के साथ नए लीडर भी हैं ।


हमें समाज के हितों के लिए काम करना है,पुराने लीडरों के अनुभव से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । इस लिए इस पब्लिक लीडरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया है

इस कार्यक्रम में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो जी भी पहुंचे हुए थे और पब्लिक लीडरशिप कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और विधानसभा सदस्यों के साथ मिलकर पब्लिक लीडरशिप कार्यक्रम का हिस्सा बने ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!