जनपद पंचायत बतौली के प्रांगण में आयोजित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों के शपथ ग्रहण सम्मेलन में उमड़ा जन-सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/बतौली:-

सरगुजा जिला के जनपद पंचायत बतौली के प्रांगण में 17 मार्च 2025 को आयोजित जनपद अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों के शपथ ग्रहण सम्मेलन में कार्यक्रम स्थल में उमड़ा जन सैलाब ।

https://youtu.be/xQFBTizczRI?si=-Wo_I1BnjBxWPg4F

विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मेजर अनिल सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष सरगुजा भारत सिंह सिसौदिया, विश्व विजय सिंह तोमर अध्यक्ष राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़, महापौर सरगुजा श्रीमती मंजूषा भगत,जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा मीणा सिंह,श्रीमती दिव्या सिंह सिसौदिया जिला पंचायत सदस्य सरगुजा,श्रीमती नानमणी पैंकरा जिला पंचायत सदस्य सरगुजा,मैनपाट के जनपद अध्यक्ष,देवनाथ सिंह पैंकरा जिला महामंत्री भाजपा सरगुजा,आशीष गुप्ता अध्यक्ष भाजपा मंडल बतौली,हरि गुप्ता जनपद सदस्य चुनाव प्रभारी भाजपा बतौली,निशांत गुप्ता जनपद सदस्य चुनाव प्रभारी भाजपा बतौली व हजारों की संख्या में उपस्थित जनसैलाब की उपस्थिति में तहसीलदार बतौली श्रीमती तारा सिदार द्वारा जनपद अध्यक्ष बतौली श्रीमती अनिता तिर्की,जनपद उपाध्यक्ष बतौली श्रीमती मंजू हरि गुप्ता व 13 जनपद सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से अपने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्र, बैंड एवं आतिशबाजियों के साथ माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ बुके प्रदान कर स्वागत किया गया । इस दरमियान भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद,भारत सिंह सिसौदिया जिंदाबाद, मेजर अनिल सिंह जिंदाबाद के नारे के साथ ही स्वागत है भाई स्वागत है विशिष्ट अतिथियों का स्वागत है के नारे गूंज उठे ।

गायत्री परिवार बतौली के पुरोहितों द्वारा विशिष्ट अतिथियों के कार्यक्रम स्थल पहुंचने के उपरांत स्वस्ति वाचन मंत्रोच्चार के साथ ही मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा चंदन लगाकर,दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

तहसीलदार बतौली तारा सिदार द्वारा श्रीमती अनिता तिर्की जनपद अध्यक्ष बतौली,मंजू हरि गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष बतौली व 13 जनपद सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।

उपाध्यक्ष मंजू हरि गुप्ता ने समस्त मतदाताओं व जनपद सदस्यों व कार्यकर्ताओं का जीत के लिए जताया आभार

बतौली के जनपद पंचायत के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण सम्मेलन के दरमियान जनपद उपाध्यक्ष बतौली श्रीमती मंजू हरि गुप्ता ने समस्त मतदाताओं, क्षेत्रवासियों,जनपद सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं का इस अप्रतिम व अविस्मरणीय जीत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र के सभी वर्ग का विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी व जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने का मैं प्रयास करूंगी । सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करना उनका ध्येय होगा ।

महापौर सरगुजा मंजूषा भगत संग बतौली जनपद के विजयी जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य भाजपा कार्यकर्ता जमकर झूमे….

जनपद पंचायत बतौली के शपथ ग्रहण सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर विराजमान महापौर सरगुजा श्रीमती मंजूषा भगत द्वारा शपथ ग्रहण सम्मेलन में सम्मिलित जनपद अध्यक्ष,जनपद उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों को जीत की बधाई दी गई ।

उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कर रही है चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो,खेल का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो,देश की सुरक्षा का मामला हो,प्लेन से लेकर ट्रेन तक व राजनीतिक क्षेत्र में भी एक महती भूमिका अदा करते हुवे विजय पताका लहरा रही है । हर वर्ग व हर क्षेत्र का विकास करना हमारी प्राथमिकता व हमारा मकसद है । कार्यक्रम के अंत में संजय सुरीला के सुप्रसिद्ध ख्याति प्राप्त गीत हाय से सरगुजा नाचे के डी जे के धुन पर विजयी अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों संग जमकर थिरके ।

शपथ ग्रहण सम्मेलन समारोह के दरमियान मुख्य अतिथि रहे नदारद…..

जनपद पंचायत बतौली में 17 मार्च को आयोजित जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों के शपथ ग्रहण सम्मेलन में कार्यक्रम के दरमियान मुख्य अतिथि नदारद नजर आए। उल्लेखित आमंत्रण पत्र में श्रीमती कौशल्या साय धर्म पत्नी माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय, लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज,विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो,अनुराग सिंह देव,अखिलेश सोनी उक्त कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहे ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!