विश्व रेबीज दिवस पर निःशुल्क टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विश्व रेबीज दिवस पर निःशुल्क टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/लखनपुर/सरगुजा:-

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा निरूशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.पी. शुक्ला के निर्देशानुसार डॉ. सफदर अली खान एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया।
शिविर में पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों का निरूशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान तथा पशु नियंत्रण संबंधी शल्य क्रियाएं की गईं। इस दौरान कुल 08 कुत्तों एवं बिल्लियों को एंटी-रेबीज टीका एवं कृमिनाशक दवा दी गई, जबकि एक नर कुत्ते की नसबंदी शल्य क्रिया की गई।


कार्यक्रम के तहत पीएम श्री आत्मानंद स्कूल लखनपुर में रेबीज नियंत्रण को लेकर जागरूकता व्याख्यान भी आयोजित किया गया। डॉ. सफदर अली खान ने विद्यार्थियों को रेबीज रोग, इसके संक्रमण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुत्ते या अन्य संक्रमित पशु के काटने पर घाव को तत्काल कम से कम 15 मिनट तक साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए तथा बिना विलंब चिकित्सकीय परामर्श लेकर एंटी-रेबीज टीका लगवाना चाहिए।
बकरी के बच्चे को किया गया ब्लड ट्रांसफ्यूजन शिविर के दौरान पशु चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई। सरगुजा जिले में पहली बार एक छह माह की एनीमिया से पीड़ित बकरी के बच्चे को ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया। इसके लिए बकरी के बच्चे के पिता (नर बकरे) से रक्त लेकर जरूरतमंद बच्चे को चढ़ाया गया। पशु चिकित्सकों की निगरानी में की गई इस प्रक्रिया से पशु चिकित्सा सेवाओं में नई तकनीकी पहल को बढ़ावा मिला।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!