कम्प्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की नई इबारत गढ़ता जशपुर का फास्टेक कंप्यूटर सोसायटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

17 वे स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम के बीच हुआ सम्पन्न

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से शिक्षा व रोजगार का मिल रहा है विद्यार्थियों को दोहरा लाभ

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/जशपुर/छत्तीसगढ़:-

कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में जशपुर की पहचान बनाने वाली फास्टेक कंप्यूटर सोसायटी ने 17 वर्षों का लंबा और प्रेरणादायी सफर तय किया है। यह संस्था न केवल युवाओं को तकनीकी ज्ञान दे रही है बल्कि ग्रामीण अंचलों में डिजिटल साक्षरता की नई इबारत भी गढ़ रही है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से जहाँ कंप्यूटर के क्षेत्र में नवीन तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है वही दूसरी ओर शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुखी पहल भी की जा रही है ।

फ़ास्टेक कंप्यूटर सोसायटी के 17 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि की आसंदी पर मंच में श्री योगेश बापट राष्ट्रीय महामंत्री कल्याण आश्रम,विशिष्ठ अतिथि श्री महेश्वर सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री कल्याण आश्रम ,संस्था के सचिव श्री राहुल मिश्रा,संस्था प्रभारी श्री आशीष कुमार सोनी जी,संस्था के असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती काजोल वर्मा,सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मुख्य रूप से विराजमान रहे।

कार्यक्रम के दरमियान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा कंप्यूटर के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने पर संस्था प्रमुख व समस्त स्टाफ को इस सफलता के लिए बधाई दी गई व संस्था के सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन दिया गया ।

संस्था के लिए आज का दिन कई मायनो में खास रहा, संस्था के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस,संगीत, नृत्य,ड्रामा नाटक आदि से सबका मन मोह लिया,संस्था प्रभारी श्री आशीष सोनी के द्वारा 17 वें वर्षों का अनुभव सभी अतिथियों के साथ साझा किया गया,और साथ ही संस्था में संचालित विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत करवाया गया ।

मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा संस्था का निरीक्षण किया गया ,अब तक 6400 विद्यार्थियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है,वहीं मुख्य मंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 720 विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण अलग अलग ट्रेड में दिया जा चुका है,और उसमे से 425 विद्यार्थियों को रोजगार से भी जोड़ा जा चुका है ।

इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में क़रीब 90 विद्यार्थियों का निःशुल्क प्रशिक्षण चल रहा है,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में संस्था के कार्य योजनाओ और चल रहे प्रशिक्षण की तारीफ़ की,कौशल विकास योजना के अंतर्गत चल रहे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया,वहीं संस्था द्वारा एक पौधा रोपण मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया और केक काटा गया ।

संस्था प्रमुख के द्वारा साल भर चलने वाले सोशल वर्क समाज सेवा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई,जिसमे संस्था द्वारा पौधारोपण,रक्तदान शिविर का आयोजन,चिकित्सा शिविर का आयोजन,जागरूकता कार्यक्रम,निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम,जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम,वृद्धा आश्रम में भोजन व कंबल वितरण आदि अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इसी कड़ी में कार्यक्रम के समापन के बाद संस्था के सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनो को भोजन व कंबल वितरित किया गया । कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रभारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!