गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/लुंड्रा/सरगुजा:-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सी पी एम सरगुजा जिला समिति की ओर से दिनांक 17 सितंबर दिन गुरुवार को लुंडरा क्षेत्र के ग्राम राईं (सती टिकरा )में शहीद मेला का आयोजन कर 17 सितंबर 1989 को शहीद हुए पहाड़ी कोरबा भाई-बहन कवल साय एवं पिछारी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. 35 वर्षों से यह आयोजन उक्त स्थल पर निरंतर किया जा रहा है।



इस अवसर पर दूर-दूर से आए सैकड़ो कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा पर मौजूद थे और सब के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर एवं पुष्पांजलि कर दोनों शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर राज्य सचिव कामरेड बाल सिंह आंडिल्य द्वारा झंडोतोलन किया गया. शाम लगभग 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आम सभा हुई. आमसभा को प्रमुख रूप से राज्य सचिव कांo बाल सिंह, सरगुजा जिला सचिव कॉ0 ऋषि कुमार गुप्ता सूरजपुर जिला सचिव कामरेड सुरेंद्र लाल नेटी, बलरामपुर जिला सचिव कां0 कृष्णा, कामरेड रामलाल हसदा महिला नेत्री कामरेड कौशल्या सिंह वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड कॉ0 सी पी शुक्ला, कॉ0 सफीउल्लाह द्वारा संबोधित किया गया.

सभा को महिला नेत्री कौशल्या सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाएं तथा बेटियां सुरक्षित नहीं है भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता महिलाओं का यौन शोषण करने में संयुक्त संलिप्त हैं. सभा को प्रमुख रूप से संबोधित करते हुए कॉम0 बाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पूरे देश को बर्बाद कर रही है. भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में कोई भी वर्ग सुखी नहीं है तथा मोदी सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है यह जन विरोधी सरकार है देश को पूरी तरह से अडानी अंबानी एवं पूंजीपतियों के हाथ में सौंप रही है ।
इस सरकार के शासन में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है यह सरकार सरकारी स्कूलों को बंद कर शिक्षा का पूरी तरह से निजीकरण करने पर आमादा है जिसका परिणाम या होगा कि गरीब बच्चे पढ़ने लिखने से वंचित रह जाएंगे इसी प्रकार से इस सरकार द्वारा आम जनता एवं किसानों की जमीन बेरहमी से अधिग्रहित की जा रही है और उन्हें समुचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है तथा उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है ।
यह सरकार अपने तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के लिए पूरे देश में सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है और एक को जाति धर्म और वर्ग के लोगों को दूसरे जाति धर्म वर्ग के लोगों से लड़ने का षड्यंत्र कर रही है. यह सरकार पूरी तरह से पर्यावरण की उपेक्षा कर रही है जिससे पूरी दुनिया ही संकट में आ गई है
परसा केते हसदेव जंगल के लिए विधानसभा द्वारा पारित संकल्प कि अब एक भी हंस दो जंगल में पेड़ों की कटाई नहीं होगी का साय सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार उल्लंघन कर कम से कम 20 लाख पेड़ कटवा रही है यह सरकार पूरी तरह से पूंजी पतियों के चंगुल में है इस सरकार के रहते आम जनता की भलाई नहीं हो सकती उन्होंने आमजन का वहन किया कि इस सरकार को जल्द से जल्द बदल जाए.
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com








