केशवपुर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 141 बच्चे ले रहे प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, केशवपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सरगुजा के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से आयोजित इस शिविर में विद्यालय के कुल 141 स्काउट्स एवं गाइड्स उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर 18 से 20 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।


कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य सुश्री शशि असाटी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त सरगुजा श्री योगेश विश्वकर्मा, संकुल समन्वयक श्री विश्वजीत पाठक, वरिष्ठ व्याख्याता श्री अनिल त्रिपाठी, शिविर संचालक श्री सतीश भाई पटेल, सहायक शिविर संचालक सुश्री निशा, क्वार्टर मास्टर सुश्री स्वेच्छा केसरी, प्रशिक्षक मंडल से श्री गोपाल सिंह, श्री राकेश दास, श्री आकाश मुंडा, श्री रवि यादव एवं श्री कान्हा पटेल सहित सुश्री शिखा एवं जिले के वरिष्ठ रोवर-रेंजर्स उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स को स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज, ध्वज गीत, स्काउटिंग के मूल सिद्धांत, प्राथमिक उपचार, गांठ एवं बंधन, अनुशासन तथा विभिन्न स्काउटिंग गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा एवं विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे स्काउटिंग के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर एवं उद्देश्यपूर्ण बना सकें।


प्राचार्य सुश्री शशि असाटी ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व एवं आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बच्चों को शिविर की सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने और प्रशिक्षण से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 20 सितंबर 2026, रविवार को समापन समारोह के साथ संपन्न होगा।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!