पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
गतिमान एक्सप्रेस24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को हाई स्कूल अजिरमा में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों के नेतृत्व में हुई।



कार्यक्रम को सफल बनाने में वन परिक्षेत्र अंबिकापुर के सर्कल स्टाफ की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों को पर्यावरण और पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com








