लुड़ेग में भाजपा संगठनात्मक बदलाव – हेमंत यादव बने तमता मंडल महामंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/लुड़ेग/पत्थलगांव/जशपुर:-
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में अहम फेरबदल करते हुए तमता मंडल का नया महामंत्री घोषित किया है। लुड़ेग के सक्रिय कार्यकर्ता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री हेमंत यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन ने नियुक्ति की पुष्टि की। लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय हेमंत यादव ने लुड़ेग-तमता क्षेत्र में युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नियुक्ति के बाद लुड़ेग बाजार में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। समर्थकों में उत्साह और हर्ष का माहौल रहा

इस अवसर पर हेमंत यादव ने कहा –
“पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। तमता मंडल के हर बूथ को मजबूत करना और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।”वरिष्ठ नेताओं, मंडल पदाधिकारियों और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में तमता मंडल और अधिक सशक्त होगा।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!