ज्ञान तिवारी को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के एन एस यू आई उपाध्यक्ष पद व कॉंग्रेस पार्टी से किया गया निलंबित
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय अम्बिकापुर की बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा की बाथरूम में फांसी के फंदे पर झूलते हुवे लाश व ज्ञान तिवारी द्वारा युवती को ब्लैकमेल किये जाने से तंग आकर उक्त घटना को अंजाम दिए जाने के मुख्य आरोपी ज्ञान तिवारी को गांधी नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है ।

ज्ञान तिवारी संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय अम्बिकापुर में एन एस यू आई छात्र नेता में उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ था । परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान तिवारी अक्सर युवती को चैट व वीडियो परिजनों को दिखाने की धमकी देते हुवे ब्लैकमेल किया करता था । युवती को बार बार ज्ञान तिवारी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने से तंग आकर आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम देने के लिए मजबूर होना पड़ा । युवती के जीजा द्वारा पूर्व में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से न्याय की गुहार की गई थी व आरोपी को कड़े से कड़ा सजा दिए जाने की मांग करते हुवे गांधीनगर थाना में एफ आई आर दर्ज कराया गया था ।
कांग्रेस पार्टी से किया गया निलंबित:-
भारतीय जनता पार्टी अम्बिकापुर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओ द्वारा उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुवे पुतला दहन भी किया गया था ।

कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने वाले आपराधिक प्रकरण में सम्मिलित युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी ज्ञान तिवारी को एन एस यु आई संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय अम्बिकापुर के पद से व पार्टी से निलंबित कर दिया गया है ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com








