गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर/सरगुजा:-
अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में बी ए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत युवती की अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलती हुई लाश मिलने से मचा हड़कंप…..परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एन एस यू आई नेता ज्ञान तिवारी पर प्रताड़ना का लगाया आरोप..

युवती के जीजा द्वारा मीडिया को बताया गया कि शुक्रवार की रात्रि अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई ।
सुबह जब परिजनों द्वारा युवती के न उठने पर दरवाजा खटखटाया गया । काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा न खुलने पर भय की आशंका में खिड़की को धक्का दिया गया । फांसी के फंदे पर युवती की झूलती हुई लाश के दृश्य देखकर परिजनों के रोंगटे खड़े हो गए व रोने बिलखने लगे । त्वरित रूप नजदीकी स्थानीय थाने को सूचित किया गया ।
पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाने के पश्चात युवती को फांसी के फंदे से उतारा गया व जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । पोस्टमार्टम के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस द्वारा उक्त मामले की विवेचना की जा रही है ।
परिजनों द्वारा मीडिया को बताया गया कि शुक्रवार की रात्रि परिजनों से किसी भी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था । परिजनों द्वारा मामले की तहकीकात करते हुवे युवती के दोस्तों से पूछताछ की गई तो युवती के मित्रों द्वारा nsui नेता ज्ञान तिवारी द्वारा युवती को परेशान किये जाने की बात कही गई । उक्त घटना आखिर हत्या है या आत्महत्या,पुलिस द्वारा उक्त मामले की तहकीकात की जा रही है ।

Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com









