लैलूंगा अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, आखिर जिम्मेदार कौन?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नवजात की मौत के बाद लैलूंगा एमसीएच पर उठे गंभीर सवाल

डॉक्टर की गैर मौजूदगी में प्रसव का आरोप—जांच की मांग

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/लैलूंगा/छत्तीसगढ़:-

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिलांतर्गत लैलूंगा के MCH स्वास्थ्य केंद्र में घोर लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है । उक्त सबंध में परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को अचानक ही प्रसव पीड़ा प्रारम्भ हो गई थी । महिला की प्रसव पीड़ा को देखते हुवे उसे MCH लैलूंगा के स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया था ।

महिला के पति रामरतन सिदार ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में नर्सों के द्वारा प्रसव कराया जा रहा था व प्रसव में लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मौत हो गई ।
एक दिन में 5 प्रसव, व्यवस्था पर उठे सवाल
परिजनों के अनुसार, एक ही दिन में अस्पताल में 5 प्रसव कराए गए। इनमें 1 प्रसव ऑपरेशन से, 1 प्रसव डॉक्टर वर्तिका की मौजूदगी में तथा 3 प्रसव नर्सों द्वारा कराए जाने की बात सामने आई है।

इस व्यवस्था को लेकर परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी और डॉक्टरों की उपलब्धता पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वीना सिदार, पति रामरतन सिदार, निवासी ऐंकड़ा, को पहले लामडांडा अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों के अनुसार, महिला की स्थिति गंभीर बताए जाने तथा आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे लैलूंगा एमसीएच रेफर किया गया।
परिजनों का आरोप है कि लैलूंगा एमसीएच में डॉक्टर की अनुपस्थिति के दौरान नर्स द्वारा प्रसव कराया गया, जिसके बाद नवजात की मौत हो गई।
परिजनों की मांग:-
प्रभारी बीएमओ, संबंधित डॉक्टर एवं नर्स की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में लापरवाही प्रमाणित होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित महिला को शासन की पात्रता के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
रामरतन सिदार एवं सत्यवती सिदार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

https://youtube.com/@girdhar_kumar?si=HSn7udxsO2CpWVrf

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!