संभागायुक्त श्री दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के दौरे के दौरान सूरजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशवपुर में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं खेतों में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे की तकनीकी प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा दर्ज की जा रही फसल संबंधी जानकारी की मौके पर जांच की।
संभागायुक्त श्री दुग्गा ने खेत में धान की फसल के सर्वे कार्य का बारीकी से जायजा लेते हुए सर्वे प्रक्रिया में अपनाई जा रही तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद सर्वेयर से सर्वे की प्रक्रिया एवं फसल संबंधी प्रविष्टियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
उन्होंने डीसीएएस सर्वे कार्य में संलग्न अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि फसल एवं रकबे से संबंधित प्रविष्टियां पूरी सावधानी, शुद्धता एवं पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित दर्ज करें। संभागायुक्त ने राजस्व के मैदानी अमले को सर्वे कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त सरगुजा श्री आर.के. खूंटे एवं उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती शिवानी जायसवाल, तहसीलदार सहित राजस्व अमला मौजूद रहें।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!