अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धौरपुर द्वारा बटवाही के छात्रावास का किया औचक निरीक्षण व हॉस्टल अधीक्षक को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छात्राओं द्वारा एस डी एम धौरपुर को जर्जर भवन में छात्रावास का संचालन व वाटर आरो का वर्षों से खराब होने संबंधित समस्याओं से कराया अवगत

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/बटवाही/लुंड्रा:-

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)धौरपुर द्वारा जनपद पंचायत लुंड्रा के ग्राम पंचायत बटवाही स्थित आवासीय बालक छात्रावास व विद्यालय का शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।

इस दरमियान एस डी एम धौरपुर द्वारा छात्रावास के हॉस्टल अधीक्षक विनोद तिग्गा को छात्रावास के समस्याओं को संज्ञान में लेते हुवे तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए । एस डी एम धौरपुर द्वारा छात्रावास के छात्रों से बंद कमरे में छात्रावास के समस्याओं व व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । जिस पर छात्रावास के छात्रों द्वारा एस डी एम धौरपुर को छात्रावास के जर्जर भवन व बरसात के दिनों में छतों से पानी टपकने की बात कही गई । होस्टल में कई वर्षों से वाटर आरो बंद हालत में है जिससे छात्रावास के छात्रों को लाभ नही मिल पा रहा है ।

इस दौरान एस डी एम धौरपुर द्वारा सम्पूर्ण छात्रावास का निरीक्षण किया गया । शौचालय के दीवाल पर स्विच बोर्ड लगे होने से बरसात के दिनों में दीवाल में नमी होने से छात्रों को करेंट लगने का खतरा बन रहने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

छात्रावास में व्यवस्थित पुस्तकालय की एस डी एम धौरपुर द्वारा तारीफ की गई । इस दौरान छात्रों के शैक्षणिक स्तर को भी एस डी एम धौरपुर द्वारा परखा गया । सभी छात्रों द्वारा एस डी एम धौरपुर श्री विनय कुमार सोनी से नवीन छात्रावास भवन की मांग की गई ।उक्त निरीक्षण के दौरान उप सरपंच बटवाही बटवाही आशीष यादव,राजस्व निरीक्षक व पटवारी भी उपस्थित रहे ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!