गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/बतौली/सरगुजा:-
सरगुजा जिला के जनपद पंचायत बतौली के 48 वर्षीय सरपंच जगरमति पैकरा की सर्पदंश से मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है । उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सितंबर दिन गुरूवार की रात्रि जगरमति पैंकरा अपने परिजनों के साथ रात्रि का भोजन करने के बाद सो गई थी ।


रात्रि में अचानक ही करैत सांप ने बिस्तर में चढ़ कर जगरमति पैकरा को डंस लिया । जिससे रात्रि में जगरमति पैंकरा की हालत काफी ज्यादा बिगड़ने लगी । परिजनों द्वारा सर्प दंश की आशंका पर घर में बिस्तर के अगल बगल जब छानबीन की गई तो बिस्तर के समीप करैत सांप को देखा गया ।
परिजनों द्वारा आनन फानन में जगरमति पैंकरा की हालत बिगड़ने पर रात्रि लगभग 02 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली इलाज हेतु ले जाया गया ।
मरीज की हालत में कोई सुधार न आने पर रात्रि में ही जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर रेफर किया गया । सुबह लगभग 06 बजे के करीब जगरमति की मौत हो गई । जब इसकी खबर बतौली क्षेत्रवासियों को प्राप्त हुई तो बतौली क्षेत्रवासियों में इस घटना से शोक की लहर व्याप्त है ।

Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com









