गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/वाड्रफनगर (बलरामपुर):-
बलरामपुर जिले में पत्रकारिता पर एक बार फिर हमला करने की कोशिश हुई है। वाड्रफनगर के रहने वाले पत्रकार विजयलाल मरकाम को फेसबुक मैसेंजर पर कथित आशिष सिंह आईडी से घर में घुसकर जान से मारने की धमकी मिली है।
धमकी भरे मैसेज में कहा गया – “मैं तेरे घर में आऊंगा, मैंने तेरा पूरा डिटेल निकाल लिया है, सामने आ जाओ और मैटर खत्म कर लो, नहीं तो मैं तेरे को खत्म कर दूंगा।”
इतना ही नहीं, आरोपी ने लगातार मिस्ड कॉल करके भी दबाव बनाने की कोशिश की।
धमकी मिलने के बाद पत्रकार विजयलाल मरकाम ने तुरंत पुलिस चौकी वाड्रफनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है – जब एक पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी का क्या होगा?
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस की कार्रवाई जारी है। देखना यह होगा कि धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
क्या सोशल मीडिया पर धमकी देना अब फैशन बन गया है? क्या पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पत्रकार को न्याय दिला पाएगी?


Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com




