जमीन पर दबंग का कब्जा’ जांच उपरांत मामला निकला पारिवारिक भूमि विवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/अम्बिकापुर/सरगुजा:-

स्थानीय समाचार पत्र  में “जमीन पर दबंग का कब्जा, पीड़ित परिवार भूख हड़ताल पर“ एवं “अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने परिवार को बैठना पड़ा भूख हड़ताल पर“ शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था।

 जांच में सामने आया कि मामला दबंगई का नहीं, बल्कि एक ही परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा भूमि विवाद है। ग्राम लहपटरा, तहसील लखनपुर, जिला सरगुजा के निवासी दोनों पक्ष एक ही परिवार से संबंधित हैं। इनके मध्य लंबे समय से पारिवारिक भूमि विवाद चल रहा है। विवादित भूमि ग्राम लहपटरा स्थित खसरा नंबर 571/1 (रकबा 0.405 हेक्टेयर) एवं 571/2 (रकबा 0.033 हेक्टेयर) है।

मौके का निरीक्षण दोनों पक्षों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें पाया गया कि भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। यह स्वत्व संबंधित मामला है, जिसका निराकरण केवल सक्षम न्यायालय से ही संभव है। जांच उपरांत स्पष्ट किया गया है कि यह एक पारिवारिक भूमि विवाद है और इस प्रकार धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करना उचित है । दोनों पक्ष न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर अपना अनुतोष प्राप्त कर सकते हैं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!