संविधान का व्याख्याकार नागरिक अधिकारों का संरक्षक और न्याय का सजग प्रहरी बनकर खड़ा है उच्च न्यायालय: राज्यपाल छत्तीसगढ़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की उपलब्धता के साथ समय पर न्याय उपलब्ध कराने राज्य सरकार कटिबद्ध:मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

आमजनों का विश्वास प्राप्त करना न्यायपालिका का सर्वोत्तम उद्देश्य: न्यायाधीश श्री माहेश्वरी

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/बिलासपुर/छत्तीसगढ़:-

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना का रजत जयंती समारोह का आयोजन राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुख्य अतिथि श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा,वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी,विधि मंत्री श्री गजेंद्र यादव,पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अतिथियों ने रजत जयंती समारोह पर केंद्रित स्मारिका का विमोचन भी किया ।

मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की रजत जयंती समारोह में आप सभी को संबोधित करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है । 1 नवंबर 2000 को जब छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई तब शासन के साथ-साथ न्याय के क्षेत्र में भी एक नई शुरुआत हुई । इस राज्य के जन्म के साथ ही इस महान संस्था छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की स्थापना हुई । तभी से यह न्यायालय संविधान का व्याख्याकार,नागरिक अधिकारों का संरक्षक और न्याय का प्रहरी बनकर खड़ा है । राज्यपाल श्री रामेन डेका ने लोक अदालत के अंतर्गत लंबित मामलों के हो रहे त्वरित निराकरण के लिए न्यायपालिका की सराहना की । उन्होंने न्यायपालिका में लंबित मामलों को कम कर आम जानो को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की बात कही । उन्होंने कहा कि न्याय केवल सामर्थ्यवान लोगों के लिए ही उपलब्ध नही हो बल्कि गांव गरीब और आमजनों के लिए भी सर्व सुलभ न्याय उपलब्ध हो तभी इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका की भूमिका सार्थक बनेगी ।

उन्होंने कहा कि हम उन दूरदर्शी व्यक्तियों और संस्थापकों को कृतज्ञता पूर्वक नमन करते हैं जिन्होंने इस न्यायालय की नींव रखी । प्रथम मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति डब्ल्यू ए शिक्षक और उनके उत्तराधिकारियों ने इस नवगठित न्यायालय को गरिमा विश्वास नेता और सशक्त न्यायिक परंपरा प्रदान की किस प्रकार अधिवक्ताओं न्यायालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठा और परिश्रम ने इस संस्था को 25 वर्षों तक सुदृण बनाए रखा । इन वर्षों में न्यायालय ने संवैधानिक नैतिकता, नागरिक स्वतंत्रता,आदिवासी अधिकार,पर्यावरण संरक्षण,सुशाशन और सामाजिक न्याय जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय दिए । इसने छत्तीसगढ़ की विशेष पहचान उसके जंगल,खनिज,संस्कृति और वंचित समुदायों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया । विकास और अधिकारों के बीच संतुलन स्थापित करते हुवे इसने यह सुनिश्चित किया कि प्रगति कभी भी न्याय की कीमत पर न हो ।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर कहा कि हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है । यह शुभ अवसर हमारे हाई कोर्ट की रजत जयंती का भी है । यह वर्ष हमारी विधानसभा का रजत जयंती वर्ष भी है । इन सभी शुभ अवसर पर मैं आप सभी को हार्दिक  बधाई देता हूँ । छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर नगरी को एक नई पहचान दी है । इस शुभ अवसर पर हम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  अराल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजली अर्पित करते है । जिसकी दूरदर्शिता से छत्तीसगढ़ राज्य एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना संभव हो सकी ।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की उपलब्धता के साथ ही हम किसी भी हालत में समय पर न्याय उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इसी क्रम में हमने वर्ष 2023-24 की तुलना में विधि एवं विधायी विभाग के बजट में पिछले साल 25 प्रतिशत और इस वर्ष 29 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि इस पीढ़ी के न्यायाधीश जस्टिस ए.एम. खानविलकर, जस्टिस श्री नवीन सिन्हा, जस्टिस श्री अशोक भूषण, जस्टिस श्री भूपेश गुप्ता और जस्टिस श्री प्रशांत कुमार मिश्रा जैसे न्यायाधीश देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंचे।

न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वर्चुअल कोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग जैसे डिजिटल नवाचारों को बढ़ावा दिया है। साथ ही डिजिटल रिकॉर्ड रूम, आधार आधारित सर्च और न्यायिक प्रशिक्षण के नए मॉड्यूल भी अपनाए जा रहे हैं। अपने 25 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ऐसे उल्लेखनीय फैसले दिए हैं जो देश भर में नज़ीर के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ के युवाओं में लॉ प्रोफेशन की ओर भी रुझान बढ़ा है। इससे उन्हें करियर के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अंग्रेजों के समय की दंड संहिता को समाप्त कर भारतीय न्याय संहिता को लागू किया। अंग्रेजों के समय भारतीय दंड संहिता का जोर दंड पर था। भारतीय न्याय संहिता का जोर न्याय पर है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का प्रयास है कि लोगों को आधुनिक समय के अनुरूप न्यायिक-तकनीकी बदलावों को भी शामिल किया जाए। इसमें फॉरेंसिक साइंस से जुड़ी पहलों का काफी महत्व है। लोगों को त्वरित और सुगम न्याय मिल सके, इसके लिए न्यायपालिका को मज़बूत करने समय-समय पर जो अनुशंसाएँ की जाती हैं, उन्हें लागू किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया। न्यायालय की स्थापना के रजत जयंती अवसर पर सभी अतिथियों और उपस्थित जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का रजत जयंती कार्यक्रम निश्चित रूप से हम सभी के लिए गौरवशाली क्षण है। पिछले 25 वर्षों में न्यायालय ने विधि के शासन को स्थापित करने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने न्यायालय की स्थापना से लेकर अब तक उपलब्धि एवं कामकाज में आए सकारात्मक बदलाव से सभा को अवगत कराया।

समारोह के अंत में न्यायाधीश श्री विजय के. अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, विधि विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री एम.एम. श्रीवास्तव, तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पी. सैम कोली, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री यतीन्द्र सिंह, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अरूणदेव गौतम, महाधिवक्ता श्री प्रफुल्ल भारत, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री चंदेल सहित अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधिगण तथा न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!