वाड्रफनगर: शिक्षा विभाग के बाबू बने ‘स्थायी मेहमान’ – अंगद की तरह जमाए पैर, आदेश हवा में!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/रामहरी गुप्ता/वाड्रफनगर:-
तहसील वाड्रफनगर का नज़ारा किसी दफ्तर की व्यवस्था नहीं, बल्कि “सेटिंग सिंड्रोम” का जीता-जागता नमूना है। शिक्षा विभाग के बाबू और भृत्य वर्षों से अंगद की तरह पाँव जमाए एसडीएम कार्यालय और तहसील दफ्तर में मलाई काट रहे हैं। मूल संस्था से स्थानांतरण भले हो चुका हो, पर हकीकत यह है कि स्कूलों में ताले शिक्षक खुद खोलते-बंद करते हैं और कर्मचारी तनख़्वाह आराम से उठा रहे हैं।

कौन हैं ये जमे हुए ‘सेटिंग बाबू’?

विनोद कुमार यादव (बाबू): मूल पदस्थापना – शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय सलवाही। कागज़ों में ट्रांसफर – वाड्रफनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय। असलियत – महीनों से एसडीएम कार्यालय में जमे।

जगदीश सिंह (बाबू): मूल संस्था – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुलसुली। पिछले 10 सालों से तहसील कार्यालय वाड्रफनगर में स्थायी डेरा।

अन्य नाम: पंकज कोराम (बाबू), राकेश विश्वकर्मा (बाबू), अंकित वर्मा (बाबू), बृजेश पटेल (भृत्य), रविंद्र सिंह, संदीप नेताम आदि।

सेटिंग का खेल – शिक्षा विभाग से दफ्तरों तक

प्राचार्यों द्वारा बार-बार शिकायत और मांग के बावजूद इनका “सेटिंग नेटवर्क” इतना मज़बूत है कि कोई अधिकारी इन्हें हटा नहीं पाता। स्कूलों में कर्मचारी न होने से शिक्षा व्यवस्था चरमराई है, जबकि दफ्तरों में “बाबुओं का दरबार” सजता है।

डीईओ का फरमान – क्या असर होगा?

24 सितंबर 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने आदेश जारी किया –

तीन दिनों के भीतर सभी बाबू-भृत्यों की संलग्निकरण समाप्त कर मूल संस्था में भेजें।

आदेश पालन न होने पर वेतन रोकने और कार्यवाही करने की चेतावनी।

सवाल बड़ा है…

क्या डीईओ का यह आदेश फाइलों से निकलकर ज़मीन पर उतरेगा?

या फिर “सेटिंगबाज़ बाबू” आदेशों को धता बता कर वहीं जमे रहेंगे?

आखिर स्कूलों की दशा सुधारने का जिम्मा कौन लेगा?

वाड्रफनगर की जनता और शिक्षक अब टकटकी लगाए देख रहे हैं—क्या शिक्षा विभाग अपनी ही व्यवस्था में जमी गंदगी को साफ कर पाएगा या यह “सेटिंग राज” चलता रहेगा?

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!