“स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार“ अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर हुए आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर:-  

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार“ अभियान अंतर्गत जिले में  स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर एवं नवागढ़, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुक्तिपारा एवं शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाईन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें महिला नगर सैनिकों, किशोरी छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।शिविर में महिलाओं का हीमोग्लोबिन जांच, आर.डी.किट से मलेरिया,सिकलिन जांच, रक्तचाप एवं मधुमेह जांच सहित अन्य जांच कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायी गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की भी जांच कर परामर्श दिया गया। इसके साथ ही शिविर में महिलाओं को माहावारी स्वच्छता, एनीमिया, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण के बारे बताया गया।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!