गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/रघुनाथपुर:-
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रघुनाथपुर की एनएसएस इकाई द्वारा 56वां स्थापना दिवस गोद ग्राम चेंद्रा में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के पंजीकृत 110 एनएसएस स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों को दस टीमों में विभाजित कर गाँव के विभिन्न मोहल्लों में भेजा गया, जहाँ उन्होंने स्वच्छता अभियान, नारा लेखन तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित नारों का प्रचार-प्रसार किया।



इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य भी किया गया जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की जानकारी लेकर उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें विशेष रूप से तैयार किए गए नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से गाँववासियों तक पहुँचाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के SMDC के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह, संस्था के प्राचार्य श्री संजीव कुमार चौबे, ग्राम सरपंच श्री अल्विस लकड़ा, BDC महोदया श्रीमती रीना मिन्ज, उपसरपंच श्रीमती सतरूपा पटेल, SMDC सदस्य श्री विजय पटेल, सचिव श्री आनंद राय बड़ा तथा गाँव के सम्माननीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री सुशांत विजय एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुश्री स्वेता सुजिता द्वारा किया गया।
अंत में, कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित ग्रामवासी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने सामुदायिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी को सराहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com





