गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/रघुनाथपुर:-
सरगुजा जिला के कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत लालमाटी स्थित जंगल में सराई के वृक्ष में प्लास्टिक रस्सी से फांसी के फंदे पर लटकी हुई 27 वर्षीय युवक की मिली लाश,ग्रामीण क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल ।



उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलेश्वर पिता वचन दास उम्र 27 वर्ष निवासी गोरेला मरवाही पेंड्रा अम्बिकापुर के प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में फील्ड वर्क का कार्य करता था । उक्त फाइनेंस कंपनी के अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पूछे जाने पर दिलेश्वर दास का मानसिक स्थिति सही होने की जानकारी दी गई ।
मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि दिलेश्वर दास अपने मोबाइल को घर में ही छोड़कर Hero Hf Delux CG10AF0494 से बीते दिवस घर से टी शर्ट व हाफ पैंट पहने हुवे निकला था । लालमाटी के ग्रामीण द्वारा फटाका गोदाम के करीब बिरोह पतरा ढोढ़ी(प्राकृतिक पानी कुँवा नुमा)ग्रामीण युवती द्वारा पानी भरने के दरमियान दिलेश्वर दास को अंतिम बार देखा गया था ।
आज सुबह ग्रामीणजन दैनिक दिनचर्या के दरमियान जंगल से खुखड़ी लेने जाने के दौरान सराई के वृक्ष के डंगाल पर प्लास्टिक के रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ उक्त शव को देखा गया । धीरे धीरे जंगल में आग की तरह उक्त घटना की जानकारी फैल गई ।
ग्रामीणों द्वारा उक्त युवक की पतासाजी करने हेतु सोशल मीडिया व्हाट्सएप्प के माध्यम से फोटो शेयर किये जाने पर उक्त घटना को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा । त्वरित रूप से ग्राम पंचायत लालमाटी के सरपंच पति व अन्य के द्वारा कोतवाली थाना अम्बिकापुर में जाकर सूचित किया गया ।
कोतवाली थाना की पुलिस टीम उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया गया व शव को उतारा गया । घटनास्थल पर मृतक का हीरो बाइक खड़ा पाया गया । जब शव को देखा गया तो मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार का चोट का निशान नहीं पाया गया व पुलिस द्वारा उक्त घटना के सबंध में पूछे जाने पर आत्महत्या करना बताया गया । पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com









