करेसर में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अतिथियों ने कहा– शिक्षक ही समाज का सच्चा मार्गदर्शक

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/लुंड्रा/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-


सरगुजा जिला के लुंड्रा विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक शाला  व प्राथमिक शाला करेसर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक पावले, सरपंच मंगल राम, उपसरपंच कमलेश यादव और ग्राम सचिव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग गीत, नृत्य और कविताओं की प्रस्तुति दी। बच्चों ने मंच से शिक्षक के महत्व पर अपने विचार रखते हुए भावुक माहौल बना दिया।

प्रधान पाठक भोपाल सिंह समेत स्टाफ सदस्य जमील अहमद, ममता किंडो, सहेली खलखो और धनेश्वर पैंकरा की मौजूदगी में पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच संचालन कक्षा 8वीं की छात्रा सुमन साहू ने आत्मविश्वास के साथ किया।

मुख्य अतिथि अभिषेक पावले ने कहा कि “जीवन के हर पड़ाव पर शिक्षक का मार्गदर्शन जरूरी होता है। बच्चों का अपने गुरुजनों के प्रति लगाव देखना सुखद है।” वहीं प्रधान पाठक भोपाल सिंह ने कहा कि “शिक्षक की सबसे बड़ी पहचान उसकी जिम्मेदारी और निरंतर सीखने की चाह है।”

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और विद्यार्थियों के लिए प्रसाद, नाश्ता और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई।

बॉक्स न्यूज (हाइलाइट)

➡️ बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र
➡️ मंच संचालन सुमन साहू (कक्षा 8वीं) ने किया
➡️ शिक्षकों को भोजन व सम्मान के साथ दी शुभकामनाएं
➡️ गांव के जनप्रतिनिधि और सचिव भी रहे मौजूद

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!