कलेक्टर कांफ्रेंस का आयोजन 10 सितम्बर को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/अम्बिकापुर/सरगुजा:-

आयुक्त कार्यालय, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर द्वारा सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, एमसीबी एवं जशपुर  जिले का  कलेक्टर कांफ्रेंस का आयोजन दिनांक 10 सितम्बर 2025, दिन बुधवार, को समय पूर्वान्ह 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक किया गया है। यह बैठक आयुक्त कार्यालय, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

बैठक के लिए निर्धारित एजेण्डा के अनुसार संबंधित जानकारी की सॉफ्ट कॉपी (Excel फॉर्मेट में हिन्दी फॉन्ट Kruti Dev 010 में) एवं पीपीटी कॉपी को अनिवार्य रूप से 08 सितम्बर 2025 तक ई-मेल    comm-ambikapur.cg@gov.in  पर प्रेषित करना होगा।

सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर निर्धारित प्रारूप में जानकारी भेजने तथा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!