राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मुख्य मार्ग में दुर्गंध युक्त नाली का बहता पानी राहगीरों,वाहन चालकों व क्षेत्रवासियों के लिए बना परेशानी का सबब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ग्राम पंचायत रघुनाथपुर व ग्राम पंचायत बटवाही दोनों ही ग्राम पंचायत को जोड़ता हुआ मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे 43 पर दूषित दुर्गन्धयुक्त नाली से बहने वाले जल से सम्पूर्ण क्षेत्रवासी है परेशान

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/रघुनाथपुर:-

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अम्बिकापुर–रायगढ़ मार्ग ग्राम बटवाही मां जायसवाल होटल के समीप स्थित नालियाँ इन दिनों क्षेत्रवासियों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। इन नालियों से बहने वाला दूषित एवं दुर्गंधयुक्त जल सड़क पर फैल रहा है, जिससे आसपास के लोग, स्कूली छात्र-छात्राएँ,वाहन चालक इन मार्ग पर चलने को विवश है । उक्त मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर,वाहन चालक गुजरते है । नाली व शिवर का दूषित दुर्गन्धयुक्त जल जब इन राहगीरों के कपड़े व शरीर पर पड़ता है तो कभी इन वाहन चालकों को तो कभी निर्माण एजेंसी के प्रति आक्रोश व्यक्त करते है ।

बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। अक्सर देखा जा सकता है कि बच्चे नाक भौ सिकोड़ते हुए और गंदे पानी से बचते-बचाते स्कूल जाते हैं लेकिन न तो निर्माण एजेंसी और न ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी इस अव्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं।


भवन निर्माण के दौरान अनुपयुक्त सामग्रियों को नाली में ही डाल दिया जा रहा है जिससे नालियों के अवरुद्ध हो जाने से नाली का दूषित बदबूदार जल सड़क पर फैल रहा है जिससे उक्त मार्ग पर चलना राहगीर,वाहन चालक व दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों के दूषवार हो गया है ।

घटिया व गुणवत्ताहीन नाली निर्माण का ग्रामीणों द्वारा लगाया गया आरोप…..

ग्रामीणों द्वारा निर्माण एजेंसी को नाली निर्माण के दरमियान सीमेंट,छड़ व आवश्यक सामग्रियों के पैमाने व गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया था किंतु निर्माण एजेंसी द्वारा नाली निर्माण हेतु आवश्यक पैमाने को नजर अंदाज किया गया । जिसका परिणाम यह हुआ कि जगह जगह नाली टूट फुट व क्षतिग्रस्त नजर आ रहे है । किंतु इन नालियों के बदहाली की सुधि न तो निर्माण एजेंसी द्वारा ली जा रही है और न ही राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के आला अधिकारी ।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर नालियों की सफाई एवं सुचारू निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!