गणेश चतुर्थी पर्व पर पशुवध गृह एवं मांस विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

 नगर पालिका निगम, अम्बिकापुर के आयुक्त द्वारा यह सूचित किया जाता है कि स्थानीय शासन विभाग के निर्देशानुसार आगामी 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र अंतर्गत सभी पशुवध गृह बंद रहेंगे।

साथ ही, मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी आदि का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय धार्मिक भावनाओं एवं सामाजिक सौहार्द्र को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है।

अतः समस्त संबंधित व्यापारियों से आग्रह है कि उपरोक्त दिनांक को किसी भी प्रकार का पशु वध अथवा मांस विक्रय न करें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!