सरगुजा जिला के लुंड्रा थाना क्षेत्र में भू-माफियाओं की नई करतूत उजागर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फर्जी आधार कार्ड से जमीन बिक्री का सनसनीखेज खुलासा

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/जरहाडीह/लुंड्रा:-

सरगुजा जिला के लुंड्रा थाना पुलिस चौकी रघुनाथपुर क्षेत्र के ग्राम जरहाडीह (डेढ़होली पारा) में भू-माफियाओं की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। आरोप है कि जमीन बिक्री के लिए फर्जी आधार कार्ड और नकली दस्तावेज तैयार कर चौहद्दी बनवाने का प्रयास किया गया।

पटवारी को बुलाकर की गई संदिग्ध कोशिश:-

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जरहाडीह के पटवारी विकास लकड़ा को खसरा नंबर 243/2, पटवारी हल्का नंबर 00024 की भूमि पर चौहद्दी बनवाने के लिए बुलाया गया था। चौहद्दी प्रक्रिया के दौरान कोटवार संतोष कुमार और पूर्व सरपंच विशुन राम नागेश ने मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति की पहचान पर सवाल उठाए।

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति वास्तविक भू-स्वामी जगेश्वर नाग नहीं है, बल्कि फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर खुद को मालिक बताने की कोशिश कर रहा है।

आरोपी की पहचान ग्रामीणों ने उजागर की:-

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान धनुक पैंकरा पिता फुजगा, निवासी ग्राम चिरगा के रूप में हुई। जांच में पता चला कि उसने जगेश्वर नाग के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन विक्रय का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने आरोपी के दस्तावेज और फोटो ग्राम चिरगा के पूर्व सरपंच को व्हाट्सएप के जरिए भेजे। पुष्टि होने पर यह स्पष्ट हो गया कि वह फर्जी भू-स्वामी है।

सामूहिक शिकायत दर्ज:-

वास्तविक भू-स्वामी जगेश्वर नाग पिता घुरसाय, सरपंच प्रेम प्रकाश तिर्की, सचिव मनीष गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, कोटवार संतोष कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस चौकी रघुनाथपुर में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि धनुक पैंकरा पिता फुजगा, निवासी पहाड़पारा चिरगा और उसके सहयोगी जसबीन कुमार पैंकरा पिता जगेश्वर पैंकरा ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए चौहद्दी कराने की कोशिश की।

वास्तविक भू स्वामी जगेश्वर नाग पिता घुरसाय निवासी जरहाडीह

भू-माफियाओं की बढ़ती सक्रियता पर आक्रोश

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जमीन दलालों की सक्रियता तेजी से बढ़ रही है। आए दिन फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बिक्री के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोग बेहद आक्रोशित हैं।

पुलिस जांच जारी:-

चौकी प्रभारी रघुनाथपुर दिलीप दुबे ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और विवेचना की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वास्तविक भू स्वामी व नकली भू स्वामी का आधार कार्ड

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!