दरिमा थाना के मोहनपुर बाजारडांड़ तालाब में 56 वर्षीय ग्रामीण का मिला लाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दशकर्म कार्यक्रम में पाटीपारा गुरूवार को गया हुआ था…

दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत शुक्रवार को सुबह 05 बजे निकला था मृतक

11 अगस्त दिन सोमवार को मोहनपुर बाजारडांड़ तालाब में मृतक का शव पाया गया…

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

सरगुजा जिला के दरिमा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहनपुर बाजारडांड़ स्थित तालाब में 56 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत हो गई । उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखल नागेश पिता सीठा निवासी जरहाडीह जाती नगेशिया 07 अगस्त दिन गुरूवार को दशकर्म में पाटीपारा गया हुआ था ।

दशकर्म कार्यक्रम के बाद 08 अगस्त दिन शुक्रवार को 05 बजे सुबह दशकर्म कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद वापिस घर के लिए निकला किन्तु जरहाडीह स्थित अपने घर नहीं पहुंचा । जिस पर परिजनों द्वारा तलाशबीन की गई ।

11 अगस्त दिन सोमवार को ग्रामीणों द्वारा मोहनपुर बाजारडांड़ तालाब में एक शव को पानी में तैरता हुआ देखा गया व दरिमा थाना को उक्त संबंध में सूचना दिया गया । जिस पर दरिमा थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को निकाला गया व पंचनामा बनाने के उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजा गया । दरिमा पुलिस द्वारा उक्त मामले की विवेचना की जा रही है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!