विश्व आदिवासी दिवस व रक्षाबंधन के दिन आदिवासी युवती के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो के अतिरिक्त वाहन चालक द्वारा मारपीट,छेड़छाड़ व अपशब्दों का प्रयोग किये जाने का मामला ने पकड़ा तूल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

क्या विश्व आदिवासी दिवस के दिन भी आदिवासी विधायक के क्षेत्र में आदिवासी युवतियां असुरक्षित है?

भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही…..

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सीतापुर:-

सरगुजा जिला के विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के वर्तमान विधायक रामकुमार टोप्पो के अतिरिक्त वाहन में वाहन चालक का कार्य करने वाले वाहन चालक उमेश प्रधान द्वारा विश्व आदिवासी दिवस व रक्षा बंधन के दिन सायंकाल 04 से 05 बजे के करीब आदिवासी युवती के साथ मारपीट,छेड़छाड़, आलिंगन किये जाने का मामला आज तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है ।

जहाँ आदिवासी युवक युवतियों द्वारा बड़ी संख्या में 10 अगस्त 2025 दिन रविवार को पुलिस थाना सीतापुर का घेराव करते हुवे जमकर नारेबाजी कर कार्यवाही की मांग की गई । उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन एक आदिवासी युवती के साथ मारपीट,छेड़छाड़,अपशब्दो का प्रयोग कर वर्तमान विधायक रामकुमार टोप्पो के अतिरिक्त वाहन चालक उमेश प्रधान के द्वारा किया गया कृत्य अत्यंत ही निंदनीय है ।

वर्तमान विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो द्वारा मीडिया से बातचीत के दरमियान बताया गया कि पीड़ित पक्ष द्वारा थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से पीड़ित युवती द्वारा दिये जाने की बात विधायक सीतापुर को कही गई थी । जिस पर विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो द्वारा कहा गया कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है । सीतापुर थाना में उक्त मामले की एफ आई आर किये जाने को सलाह दी गई । वही दूसरी ओर अस्थायी रूप से वाहन चालक के पद पर पदस्थ उमेश प्रधान को उक्त पद से हटा दिए जाने की बात मीडिया को कही गई ।

पुलिस थाना सीतापुर के द्वारा उक्त मामला में पीड़ित पक्ष के लिखित आवेदन उपरांत आरोपी उमेश प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,351(2),115(2),74के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुवे कार्यवाही की गई है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!